10 साल रह कर इन्होंने हर व्यवस्था को खराब किया…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर बड़ा निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, मेरे पास पूरी फाइल है, बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं। 10 साल रह कर इन्होंने हर व्यवस्था, हर विभाग बर्बाद कर दिया। मैंने सुना है कि (केशव प्रसाद) मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड है। बताइए क्या सरकार ऐसे चलेगी? यूपी ऐसे नहीं चलेगी। उन्होंने यूपी के लोगों को धोखा दिया है।

इसके साथ ही प्रेस कॉफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार दावा करती थी कि उनकी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। उनके अपने नेता ही कह रहे हैं कि उन्होंने अपने पूरे राजनैतिक जीवन काल में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा होगा जो इस सरकार में चल रहा है। नोएडा में पहला फेक एनकाउंटर हुआ था, जिम इंस्ट्रक्टर पर पुलिस ने गोली चलाई थी, वह आज विकलांग है। मगर सरकार उस समय न्याय दे देती जब हम लोगों ने सवाल उठाया था तो आज उत्तर प्रदेश की यह स्थिति नहीं बनती।

उन्होंने आगे कहा कि, 10 साल रह कर इन्होंने हर व्यवस्था को खराब किया। कहीं इलाज नहीं मिल रहा गरीब को, एक जिला अस्पताल नहीं बनाया। कितना भ्रष्टाचार होगा यह तो पता ही नहीं और यह तो कुछ खुल रहे हैं क्योंकि कुछ लोग मोहरा बन गए हैं। बताओ मुख्यमंत्री कौन हैं, मुख्य सचिव कौन है, प्रमुख सचिव कौन है और विभाग में कौन-कौन कहां बैठा है? आप भी सवाल उठाते थे जातिवाद का, विचार करिए गंभीर सवाल है। यूपी की जनता को इन्होंने धोखा दिया है।

Related Articles

Back to top button