
नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े मामले में CJP नेताओं आशुतोष रंका और सौरभ दास को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों ने शांति भंग की और बॉन्ड में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रदर्शन के लिए लोगों को बाकायदा आह्वान किया था। पुलिस ने इन्हीं दलीलों के आधार पर अदालत से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



