लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मोहसिन रज़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की।nnइस अवसर पर मोहसिन रज़ा ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।nnभेंट के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए आयोग की भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।

