सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

देहरादून/उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उधम सिंह नगर भ्रमण के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली। दौरे के बीच मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे अपना वाहन रुकवाया और वहां भुट्टा बेच रहीं श्रीमती श्रीदेवी के पास पहुंचे। उन्होंने भुट्टे का स्वाद लेने के साथ उनसे बातचीत भी की।
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमती श्रीदेवी से उनके कामकाज और रोजमर्रा से जुड़े विषयों पर संवाद किया। सड़क किनारे हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर लोगों के अनुभवों को भी जानने का प्रयास किया।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीदेवी से प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने सीधे संवाद के जरिए यह जानने की कोशिश की कि सरकारी कामकाज को लेकर आम लोगों की क्या प्रतिक्रिया है।
उधम सिंह नगर के भ्रमण के बीच मुख्यमंत्री का यह पड़ाव आमजन से सीधे संवाद का अवसर बना। सड़क किनारे भुट्टे का स्वाद लेने के साथ धामी ने स्थानीय विक्रेता से सरकार के कार्यों पर प्रतिक्रिया जानी और जमीनी स्तर का फीडबैक लिया।

Related Articles

Back to top button