
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को समालखा में आयोजित निरंकारी संत समागम में पहुंचे और माता सुदीक्षा का आशीर्वाद लिया। सीएम ने समागम में चल रहे प्रवचन सुने। उन्होंने राजमाता सुदीक्षा और राजपिता रमित को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इससे पहले सीमए पानीपत के आर्य कालेज में संत दुर्बलनाथ की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खटीक गर्जना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने खटीक समाज की ओर से मांग पत्र में रखी गई सभी मांगों को संबंधित विभागों के माध्यम से पूरा करवाने की घोषणा की।
साथ ही समाज के सार्वजनिक कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि संत दुर्बलनाथ के नाम पर धर्मशाला निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने अगले वर्ष संत दुर्बलनाथ की जयंती को सरकार की ओर से राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने की भी घोषणा की।



