संविधान हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी: राहुल गांधी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग हो गयी है। दो चरणों की वोटिंग के बाद चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। वीं, छठे और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार दिल्ली के दिलशाद गार्डन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, सोच है। लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी। मैं उनसे कहना चाहता हूं- सपने मत देखिए! आप ये कभी नहीं कर पाएंगे। आपके सामने करोड़ों देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता।

BJP-RSS पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करती है। लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में लिख दिया है-हम आरक्षण से 50% की लिमिट खत्म कर, आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें परमात्मा ने भेजा है। लेकिन, अजीब है कि वे सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करते हैं। वे अडानी को रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट.. जैसी देश की सारी संपत्ति दे देते हैं। वहीं, गरीब आदमी कर्ज माफी, सड़क, अस्पताल, शिक्षा.. कुछ भी मांगे, नरेंद्र मोदी को फर्क नहीं पड़ता।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी चाहते हैं हिंदुस्तान के 90% लोगों की देश में कोई भागीदारी न हो। इसलिए वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि संविधान ने ही गरीबों को अधिकार दिए हैं। जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिंदुस्तान के गरीब लोगों की आवाज खत्म हो जाएगी। इसलिए आप INDIA गठबंधन की सरकार बनाइए, संविधान को बचाइए।

Related Articles

Back to top button