जनता जनार्दन है सब जानती है…सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुनीता केजरीवाल की आई प्रति​क्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली के शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान आया है। इसमें वह बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलती नजर आ रहीं हैं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने सत्ता के अहंकार में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है।

सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि, आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द…

दरअसल इस बात की काफी समय से चर्चा थी कि अगर केजरीवाल के खिलाफ ईडी कोई कार्रवाई करती है तो उनकी पत्नी दिल्ली सरकार या पार्टी की कमान संभाल सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा गया। उधर केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली सरकार के नेतृत्व पर संकट पैदा हुआ तो सबसे पहले सुनीता केजरीवाल का नाम ही उनके विकल्प के तौर पर सामने आया।

Related Articles

Back to top button