Haryana Election Result: हरियाणा में बीजेपी की जीत पर सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी बधाई

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों लगभग आ चुके हैं। एक बार फिर राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है और नायब सिंह सैनी फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं, कांग्रेस हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एग्जिट पोल में कांग्रेस की यहां पर सरकार बन रही थी लेकिन जब नतीजे आए तो इसके विपरित हो गया। हरियाणा में मिली जीत पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है और बधाई दे रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रया आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में बीजेपी हरियाणा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। Nation First भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन!

इसके साथ हरियाणा की जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हरियाणा की जनता का भरोसा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के अथक प्रयास तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संकल्प को समर्पित है। इन ऐतिहासिक चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री जी, हरियाणा भाजपा के कार्यकताओं और देवतुल्य मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button