Haryana Politics: नायब सैनी बने हरियाणा के नये मुख्यमंत्री, आज शाम को लेंगे शपथ

Haryana Politics: हरियाणा में जारी सियासी हलचल के बीच राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। आज शाम वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि, नायब सैनी हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वह हरियाणा में भाजपा के ओबीसी चेहरे हैं। इसके साथ ही मनोहरलाल खट्टर की विदाई तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एमएल खट्टर इस बार करनाल से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।

वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।

2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button