भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है:अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।

वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर बुधवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि, विजय बहादुर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, मैं इनको समाजवादी पार्टी में शामिल करके इनके साथी सहयोगी आए हैं, उनका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, सरकार में यह कमजोर पड़े हैं इसलिए इन्होंने अपना ध्वस्तीकरण का फैसला टाला है, यह सिर्फ टाला है, हमेशा हमेशा के लिए खत्म नहीं हुआ है। शिक्षकों की जो ऑनलाइन अटेंडेंस थी वह स्थगित नहीं निरस्त हो। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में पूरा एडमिनिस्ट्रेशन खत्म कर दिया।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, कुर्सी की लड़ाई में जनता बहुत परेशान है। एक महिला न्याय मांगने गई और उसने आत्महत्या कर ली, वहां की पुलिस, स्थानीय प्रशासन क्या कर रहा था? विधायक आरोप लगा रहे, मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है।

Related Articles

Back to top button