IPL 2024: पुल शॉट के मामले मे रोहित शर्मा ने बनाया है ये रिकॉर्ड, जानिए

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के आगाज से पहले फैंस काफी उत्साहित हैं और अपने अपने चेहते खिलाड़ियों को एक बार फिर चौके-छक्के लगाते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, मुंबई इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उनके पुल शॉट की सभी तारीफें करते हैं। दरअसल, रोहित शर्मा को पुल शॉट खेलना काफी पसंद है।

दुनिया के किसी भी दिग्गज गेंदबाज के आगे रोहित पुल शॉट खेलने से नहीं हिचकते हैं। इस शॉट को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। आईपीएल में उन्होंने यह शॉट खेलकर काफी रन बनाए हैं। यहां तक कि पुल शॉट के जरिये इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित सबसे आगे हैं। क्रिस गेल भी इस मामले में उनसे पीछे हैं।

रोहित ने आईपीएल में पुल शॉट के जरिये अबतक कुल 86 छक्के जड़े हैं, जबकि दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने इस शॉट से 73 छक्के लगाए हैं। रोहित और गेल के बीच 13 छक्कों का अंतर है। यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध गेल अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन हैं, लेकिन वाटसन भी अब इस लीग का हिस्सा नहीं है। अन्य खिलाड़ी रोहित से काफी पीछे हैं, ऐसे में रोहित के पास इस लिस्ट में अपना दबदबा मजबूत करने का अवसर रहेगा।

Related Articles

Back to top button