Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है…पीएम मोदी ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के बरहामपुर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा में BJD सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही कहा कि, यहां पर अब भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है। और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है।

पीएम ने कहा कि, मैं आज ओडिशा भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ओडिशा भाजपा ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है। आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा, 4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं। ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।

Related Articles

Back to top button