Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस सरकारों ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सारण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की साख भी है और भारत की धाक भी है। ये चुनाव, देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है।

उन्होंने आगे कहा कि, आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूं और उसी ईमानदारी से मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। देश भी देख रहा है, मोदी ने अपने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है। ये मोदी है, जिसने गारंटी दी कि कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा, गरीब के घर का चूल्हा जलता रहेगा। आज 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त में राशन मिल रहा है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस सरकारों ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया। गरीब और गरीब होता जा रहा था, देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और सरकार में बैठे लोग बिना शर्म कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या। ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीब का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि, इंडी गठबंधन वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या?

Related Articles

Back to top button