Lok Sabha Elections 2024: सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर लगी मुहर! 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है। कई दौरों की बातचीत के बाद दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि, यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बशर्ते समाजवादी पार्टी उसे श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी सीट दे दे।

कहा जा​ कि, बुधवार को दोनों पार्टियों के शीष नेताओं के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद सीट बंटवारे पर सहमति बनी। कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है लेकिन कांग्रेस चाहती है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए। इसके एवज में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने विचार कर बृहस्पतिवार को अंतिम फैसला सुनाने की बात कही है।

दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बना गतिरोध कल रात तक जारी रहा जिसके कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा करने के बावजूद रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए। न्याय यात्रा मंगलवार को अमेठी, रायबरेली से होते हुए लखनऊ आई और बुधवार सुबह उन्नाव के लिए रवाना हो गई।

Related Articles

Back to top button