![](https://khabardekho.com/wp-content/uploads/2024/03/bjp-1.jpg)
MLC Elections: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विधान परिषद उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा ने सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया को फिर से रिपीट किया है। ये तीना प्रत्याशी मौजूदा एमलसी हैं।
![](https://khabardekho.com/wp-content/uploads/2024/03/bjp-mlc1.jpg)
बता दें कि विधान परिषद की 13 सीटें पांच मई को रिक्त होने जा रही है। इसमें 10 सीटें भाजपा और एक उसके सहयोगी अपना दल (एस) के पास थीं। जबकि एक-एक सीट सपा और बसपा के पास है।