पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा-हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के शिमला पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी और अवसरवादी है। ये घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, मुझे आशीर्वाद चाहिए…ताकतवर भारत बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित हिमाचल के लिए…हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।

उन्होंने आगे कहा कि, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।

पीएम ने कहा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन… स्वार्थी है…अवसरवादी है। ये घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं। 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं। उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10% आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button