पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी, पिछले 10 वर्षों से यहां पर लोग विकास की राजनीति देख रहे: पीएम मोदी

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने ​विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण। इस दौरान उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास… जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।

पीएम मोदी ने कहा, आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं। उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button