राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा-भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी को लेकर पीएम मोदी पर अक्सर निशाना साधते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए कहा कि, वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं।

राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार की ​कटिंग को एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है। वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है।

इसके साथ ही लिखा कि, क्या प्रधानमंत्री बताएंगे इस खुले भ्रष्टाचार पर ED, CBI और IT को शांत रखने के लिए कितने टेंपो लगे? 4 जून के बाद INDIA की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी।

Related Articles

Back to top button