राजनाथ सिंह ने संभाला रक्षामंत्री की जिम्मेदारी, कहा-रक्षा उत्पाद में हम आत्मनिर्भर बनें यह हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य

नई दिल्ली। देश की 18वीं संसद के गठन के बाद राजनाथ सिंह ने एक बार फिर रक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। गुरुवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला है। एनडीए सरकार में उन्हें लगातार दूसरी बार ये जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से मुझे रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हम चाहते हैं कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो। रक्षा उत्पाद में हम आत्मनिर्भर बनें, यह हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। हमने 21,000 करोड़ रुपए से अधिक का रक्षा उपकरण एक्सपोर्ट किया है। हमारा लक्ष्य अगले 5 सालों में इस आंकड़े को 50,000 करोड़ रुपए तक ले जाना है। हमें अपनी तीनों सेनाओं-भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना पर गर्व है।

बता दें कि, 2014 में गृहमंत्री की जिम्मेदारी उठाने वाले राजनाथ सिंह 2019 से रक्षा मंत्रालय संभाल रहे हैं। लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय मिलने पर उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में उनका लक्ष्य देश को सुरक्षित रखने के अलावा आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाना होगा। इस तरह से वह देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान देने का लक्ष्य बना चुके हैं।

Related Articles

Back to top button