आने वाले दिनों में सरकार की क्या रूपरेखा होती है…9वीं बार नीतीश कुमार के सीएम की शपथ लेने पर बोले चिराग पासवान

पटना। बिहार की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं। नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर अब बिहार में सरकार बनायेंगे। 9वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इन सबके बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान आया है।

चिराग पासवान ने कहा कि, आने वाले दिनों में सरकार की क्या रूपरेखा होती है, एजेंडे में किस-किस चीज को जोड़ा जाता है। इन विषयों पर चर्चा होगी। आज महत्वपूर्ण था कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) पहले इस्तीफा दें और उसके बाद वे पुनः शपथ लें…मैं एनडीए के सहयोगी के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। इसके साथ ही कहा, नीतीश कुमार के कार्यों की वजह से मेरा उनके साथ नीतिगत विरोध रहा है।

इंडिया गठबंधन की हुई अकाल मृत्यू
इस बीच जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, हमारी नई सरकार भाजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ बनने जा रही है। नीतीश कुमार 9वीं बार शपथ लेंगे। सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए और इंडिया गठबंधन में गंभीरता के अभाव के चलते हमने यह फैसला लिया है। राजनीति में इंडिया गठबंधन की अकाल मृत्यु हो गई।

वहीं, कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, हमें उम्मीद है कि बिहार की जनता इस बार बहुत सोच-समझकर फैसला लेगी और ऐसे दलों और नेताओं को नकार देगी जो उनकी भावनाओं के विपरीत काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button