हमारा घोषणा पत्र और गारंटियां महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ हुए संवाद से निकला रोडमैप है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है। जल्द ही घोषणापत्र पार्टी की तरफ से जारी किया ​जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि, आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में हमारे 5 न्याय और 25 गारंटियों समेत पार्टी के घोषणापत्र पर गहन चर्चा हुई।

इससे के साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि, भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से हम लगातार गांव-गांव, गली-गली लोगों के बीच गए और ‘देश की आवाज़’ सुनी। हमने लोगों के साथ हो रहे अन्याय और उनके जीवन के संघर्षों को करीब से जाना और समझा।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, इसीलिए हमारा घोषणा पत्र और गारंटियां महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ हुए संवाद से निकला रोडमैप है, जो रोज़गार क्रांति और अधिकारपूर्ण भागीदारी के माध्यम से हर वर्ग का जीवन बदलने जा रहा है। हम 5 न्याय का संकल्प लेकर किसानों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं और वंचितों के बीच जाएंगे और सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की गारंटियां देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प हैं।

Related Articles

Back to top button