लोकसभा चुनाव की तारीख के एलान से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, राजकुमार चब्बेवाल ने दिया इस्तीफा, AAP में हुए शामिल

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान शनिवार दोपहर हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और विधायक रहे राजकुमार चब्बेवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आप में शामिल करवाया। आप चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतार सकती है। राजकुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक है। डॉ. राज कुमार कांग्रेस टिकट पर दो बार विधायक चुने गए। वो पिछले दिनों सुर्खियों में आए थे जब AAP सरकार के लिए कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंच गए थे। वो पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता थे।

Related Articles

Back to top button