तो क्या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट वाड्रा? खुद दिए ये बड़े संकेत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके चुनावी मैदान में हैं। गठबंधन में कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें मिली हैं। इसमें अमेठी और रायबरेली भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक कांग्रेस ने यहां पर अपने प्रत्याशी के नामों का एलान नहीं की है। इन दोनों ही सीटों पर संशय बना हुआ है। ये दोनों सीटें अहम हैं, क्योंकि ये सीटें हमेशा गांधी परिवार का गढ़ रही हैं। हालांकि, 2019 में राहुल गांधी अमेठी सीट हार गए थे।

वहीं रायबरेली सीट पर मौजूदा वक्त में सोनिया गांधी सांसद हैं। मगर इस बार वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। फिलहाल यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि आखिर इन दोनों सीटों पर कांग्रेस किसको उतार रही है। इसी बीच सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का एक बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, अमेठी के लोग चाहते हैं कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूं। सालों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी में कड़ी मेहनत की। अमेठी के लोग वास्तव में वर्तमान सांसद (स्मृति ईरानी) से परेशान हैं, मतदाताओं को लगता है कि उन्होंने उन्हें (स्मृति ईरानी को) चुनकर गलती की है।

Related Articles

Back to top button