झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बनी सपा, अखिलेश यादव जी का PDA बहुत बड़ा धोखा: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्त प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। डिप्टी सीएम 2027 में 2017 दोहराने का दावा कर रहे हैं। ​एक बार फिर उन्होंने अखिलेश यादव को कांग्रेस का मोहरा बता दिया। इसके साथ ही उनके पीडीए को बहुत बड़ा धोखा बताया है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ”सपा बहादुर कांग्रेस मोहरा अखिलेश यादव जी का PDA बहुत बड़ा धोखा है। झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बनी सपा लोकसभा चुनाव में जैसे संविधान ख़त्म हो जाएगा का दुष्प्रचार किया, उसी प्रकार PDA का झूठ फैला रहे हैं। भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य, 2027 में 2017 दोहरायेंगे।”

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा और सपा उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके साथ ही इस उपचुनाव को 2027 के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Related Articles

Back to top button