सर्दियों में गोवंश संरक्षण के लिए योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, सड़कों पर चलेगा अभियान

लखनऊ। त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ और सर्दियों में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेशभर में विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत गो-आश्रय स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों से लेकर बाजारों, हाटों और मंडियों तक पेट्रोलिंग कराई जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप जारी दिशा-निर्देशों में गोवंश संरक्षण और उनकी देखभाल की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। अभियान के तहत कहीं भी निराश्रित गोवंश पाए जाने पर उन्हें चिह्नित कर सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा।राजमार्गों, बाजारों और मंडियों में होगी विशेष पेट्रोलिंगत्योहारों के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और मंडियों में लोगों की आवाजाही और यातायात बढ़ जाता है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के साथ बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।अभियान के दौरान सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ प्रमुख मार्गों पर उनकी मौजूदगी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रोकना है।नगर आयुक्तों और निकाय अधिकारियों को जिम्मेदारीगोवंश संरक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। नगर आयुक्तों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों को बाजारों, मंडियों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी के साथ पेट्रोलिंग तथा गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।प्रदेश में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थल, 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षितप्रदेश सरकार के अनुसार, गोवंश संरक्षण के लिए राज्य में 7,700 से अधिक गो-आश्रय स्थलों के माध्यम से 16 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया गया है। सरकार की रणनीति केवल आश्रय उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें गोवंश की देखभाल, नस्ल सुधार और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को भी शामिल किया गया है।इसके तहत गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदानपशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के अनुसार, प्रदेश में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नए उद्यम विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इससे पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय स्थापित करने और उसका विस्तार करने में प्रोत्साहन मिल रहा है।सरकार का उद्देश्य गोवंश संरक्षण को पशुपालकों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से जोड़ना है।नस्ल सुधार और गो आधारित उत्पादों को भी बढ़ावापशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। इसके तहत गो-आश्रय स्थलों, पशु चिकित्सा सेवाओं, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन, डेयरी निवेश और गो आधारित उत्पादों को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।सरकार की मंशा गोवंश संरक्षण को व्यवस्थित और टिकाऊ व्यवस्था के रूप में विकसित करने की है। इसी क्रम में त्योहारों और शीत ऋतु के दौरान गोवंश की सुरक्षा, देखभाल और सड़कों पर उनकी मौजूदगी रोकने के लिए विशेष निगरानी और अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button