आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है…महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर ​जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा, एक तरफ भाजपा के प्रयास हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों की कभी परवाह नहीं की। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। ये भाजपा है, जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस जानती है कि वो विकास में मोदी का मुक़ाबला नहीं कर सकती। इसलिए, वोनिस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोलकर बैठ गए हैं, झूठ फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ, कभी संविधान को लेकर झूठ। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है। धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब की भावना के खिलाफ है…संविधान की भावना के खिलाफ है। लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है-दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना।

साथ ही कहा, कांग्रेस के शहजादे के गुरु अमेरिका में रहते हैं, उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है। इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना उन्हें मंजूर ही नहीं था। कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है, शहजादे के गुरु ने इसका भी खुलासा किया है। शहजादे के गुरु ने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी का उत्सव भारत के विचार के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button