DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए…अयोध्या रेप केस में बोले अखिलेश यादव

लखनऊ। अयोध्या में हुई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में सीएम योगी की सख्ती के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गयी है। शनिवार को आरोपी सपा नेता मोईन खान की बेकरी पर बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर से आरोपी की बेकरी को जमींदोज कर दी गयी। वहीं, अब इस पर सियासत शुरू हो गयी है। भाजपा नेता इस मामले को लेकर अब सपा पर हमलावर है।

इन सबके बीच अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद नाबालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button