प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी : सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसमें अब सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान करने वाले उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही नुकसान की क्षतिपूर्ति ही की जाएगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि, प्रदेश की शांति व्यवस्था भंग करने वालों की अब खैर नहीं! दंगों और अशांति फैलाने के मामलों में सख़्ती से रोक लगाने के उद्देश्य से आज कैबिनेट बैठक के दौरान एक विशेष ट्रिब्यूनल के गठन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। दंगों के दौरान होने वाले सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की क्षतिपूर्ति दंगाइयों से ही की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और एक ऐसी नज़ीर बनाएंगे जिससे देवभूमि की पवित्र भूमि को कलंकित करने वाले दंगाइयों की पीढियां भी वर्षों तक याद रखेंगी।

Related Articles

Back to top button