UP में चुनावी तैयारियां तेज, EVM-VVPAT की FLC को लेकर विशेष प्रशिक्षण शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी की तैयारी तेज हो गयी हैं। एफएलसी की प्रक्रिया निर्धारित मानकों और पूरी पारदर्शिता के साथ कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके हर चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी और उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।nnनिर्वाचन आयोग की कोशिश है कि इस प्रक्रिया में अधिक से अधिक राजनीतिक दलों को शामिल किया जाए। एफएलसी में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ में साेमवार काे एक दिवसीय कार्यशाला में निर्वाचन अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।nnभारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की विशेष उपस्थिति इस कार्यशाला में है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 33 जनपदों के निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रूपाम (डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) सुल्तानपुर रोड, लखनऊ में चल रहा है।nnनिर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में हो रही इस कार्यशाला में सात मंडलों—लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवीपाटन के जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए हैं।nnगौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में भी हो चुका प्रशिक्षणnnगौतमबुद्ध नगर में 21 और वाराणसी में 21 जनपदों के अधिकारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एफएलसी के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button