UPITS 4.0: योगी सरकार लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाएगी उत्तर प्रदेश का हुनर

लखनऊ। योगी सरकार लोकल से ग्लोबल तक उत्तर प्रदेश का हुनर पहुंचाएगी। इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दमदार उपस्थिति होने जा रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी 75 जनपदों में गठित समूह इस ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे, जिनके उत्पादों का प्रदर्शन एवं उसका विपणन भी इस शो में किया जाएगा।nnयोगी सरकार की मंशा है कि ट्रेड शो में शामिल समूह की दीदियों को उनके उत्पादों के विपणन हेतु एक बेहतर अवसर प्राप्त हो। इससे दीदियों के उत्पादों को व्यापार के लिए ग्लोबल पहचान मिलेगी। ट्रेड शो देश-दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के हुनर को प्रदर्शित किए जाने का एक अच्छा मंच साबित होगा।nnयूपीआईटीएस में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे समूह गठन की प्रक्रिया, टेक होम राशन, बीसी सखी, विद्युत सखी व बलिनी आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही समूहों द्वारा उत्पादित उत्पाद मसाले, मुरब्बा, अचार, परिधान, जरी जरदोजी, पॉटरी, ज्वैलरी, जूट का सामान, जरी साड़ी, ज्वेलरी, चिकनकारी, सूट, नमकीन, टेराकोटा उत्पाद, चमड़े का सामान एवं बलिनी के उत्पाद आदि की प्रदर्शनी व बिक्री करने की योजना है।nnमिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह ट्रेड शो राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं हेतु एक बहुत बड़ा अवसर है, जहां उनके द्वारा बनाए उत्पादों की बिक्री करने एवं अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की आशा है। ट्रेड शो में प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आई महिलाएं अपने हाथों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन और पारंपरिक फ़ूड प्रोडक्ट्स लेकर आएंगी। इस संबंध में मिशन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी प्रतिभागियों के रहने-खाने तथा ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था मिशन द्वारा निःशुल्क की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button