Uttarakhand Assembly By-Election: भाजपा को लगा बड़ा झटका, दोनों सीटों पर जीती कांग्रेस

Uttarakhand Assembly By-Election: उत्तराखंड की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जबकि कांग्रेस को उपुचनाव में बड़ा फायदा मिला है। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। ये सीटें मंगलौर और बदरीनाथ है और दोनो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलौर सीट मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने और बदरीनाथ सीट पर लखपत सिंह बुटोला जीत दर्ज की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बदरीनाथ विस सीट पर कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली थी, लेकिन कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखने वाले राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शमिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट पर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 8254 वोटों से पीछे छोड़ा था, लेकिन भंडारी के भाजपा में आने के बाद पार्टी इससे भी बड़ी लीड की उम्मीद कर रही थी।

Related Articles

Back to top button