कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, जाएंगे राज्यसभा

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को अशोक चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा जा रहा है कि अब अशोक चवहाण को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है। इसके साथ ही उनके संपर्क में कांग्रेस के कई विधायक भी बताए जा रहे हैं।

अशोक चव्हाण को मुंबई स्थित बीजेपी ऑफिस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले अशोक चव्हाण ने सोमवार को अचानक कांग्रेस से इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफा दिया था। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि वह समय आने पर भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

Related Articles

Back to top button