ये डबल इंजन की सरकार महाराजगंज आते आते हांफने क्यों लगते हैं : अखिलेश यादव

महाराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये जो पसीना बहाया जा रहा है वो इसलिए बहाया जा रहा है कि इस बार जो दिल्ली में जो लोग हैं वो हटने जा रहे हैं। जो लोग 4 सौ पार का नारा दे रहे थे, अब वो सातवें चरण तक आते आते नारा भूल गए हैं और उन्हें डर लग रहा है हार ना जाएं।

भाजपा ने 26 लाख करोड़ के लगभग बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने का काम किया। हम अपने किसानों से कह के जा रहे हैं 4 जून के बाद किसानों और गरीबों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे। 4 जून को मंगल है और मंगल ही हो जाएगा, जिन्होंने कहा था अच्छे दिन लाएंगे वो नहीं ला पाए, लेकिन 4 जून को सुनहरे दिन होंगे। 4 जून को मंगल के दिन ना केवल मित्र मंडली बदलेगी, मंत्री मंडल बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा।

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, यहां के सांसद जो हैं पूरे खजाने के मंत्री हैं, वित्त मंत्री हैं। सोचो इनके पास कितने खजाने की चाभी है, पूरे देश के पैसे का हिसाब किताब है, बताओ महाराजगंज को क्या मिला? क्या चीनी मिल चालू हो गई? क्या नौकरी मिल गई? कहने को तो ये डबल इंजन की सरकार है, तो ये हांफने क्यों लगते हैं महाराजगंज आते आते। आज चुनाव आखिरी दिन है, बीजेपी वाले टेंट तो बड़े बड़े लगा रहे हैं लेकिन जनता नहीं आ रही हैं उनके वहां।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, इलेक्टोरल बॉन्ड से पैसा वसूला, किसी को नहीं छोड़ा, वैक्सीन कंपनी से पैसा वसूला। ये चुनाव हमारा आपका तो हैं ही, ये चुनाव आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। उत्तर प्रदेश में तमाम नौकरियां देनी थी वो नहीं दे पाए, चाहे शिक्षा विभाग हो चाहे पुलिस विभाग हो, हमारी सरकार आने पर सब जगह भरने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button