क्या भाजपा के साथ जाएंगे आरलडी प्रमुख जयंत चौधरी? अखिलेश यादव बोले-वो बहुत सुलझे हुए हैं और राजनीति को समझते हैं

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लग सकता है। राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा के साथ जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल को गठबंधन में भाजपा चार सीटें देगी। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिपंल यादव और शिवपाल यादव ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है जयंत चौधरी उसे कमजोर नहीं होने देंगे।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव कि जिस तरह भाजपा सरकार किसानों के विरुद्ध काम कर रही है, बजट में किसी भी प्रकार की एमएसपी का जिक्र नहीं है, भाजपा के द्वारा हमारी पहलवान बहनों का अपमान हुआ है, मैं नहीं मानती की आरएलडी के नेता जयंत चौधरी इस तरह का कोई कदम उठाएंगे जिससे किसानों को नुकसान पहुंचे।

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि, जयंत चौधरी जी बहुत ही सुलझे हुए हैं, वे राजनीति को समझते हैं, मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे।

इसके साथ ही सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि, बीजेपी के लोग भ्रमित कर रहे हैं, हम जयंत चौधरी को जानते हैं वह इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे।

सूत्रों के मुताबिक रालोद ने भाजपा से कैराना, अमरोहा, बागपत, मथुरा व मुजफ्फरनगर सीट मांगी थी। भाजपा इनमें से कैराना, अमरोहा और बागपत सीट देने के लिए तैयार है। मथुरा व मुजफ्फरनगर की सीट पर पेच फंसा है। भाजपा पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बहुल सीटों के लिए रालोद को साधना चाहती है।

Related Articles

Back to top button