भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हुईं तेज

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस चुनाव से पहले बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ने गठबंधन को झटका देते हुए एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। अब बिहार में जेडीयू और भाजपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इन सबके बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है। हालांकि, पवन सिंह के इस मुलाकात के बाद उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयीं हैं। कहा जा रहा है कि, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेशलाल यादव के बाद भोजपुरी के तीसरे स्टार पवन सिंह होंगे जो लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button