‘खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें’, कांग्रेस अध्यक्ष पर फूटा गिरिराज का गुस्सा

मालदीव विवाद पर खरगे के बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खरगे ने मोदी की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। जिसपर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि आज दुनिया के समृद्ध देश भारत के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। अब तो चीन भी तारीफ करने लगा है इसलिए विदेश नीति पर ज्ञान ना दें तो बेहतर है।

मालदीव बनाम लक्षद्वीप मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह की एंट्री हो गई है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताई है। गिरिराज सिंह ने कह दिया है कि खरगे साहब अगर आपको विदेश नीती समझ नहीं आती तो आप कनाडा के जस्टिन ट्रूडो से बात कर लीजिए।

दरअसल, मालदीव विवाद (Maldives Controversy) पर खरगे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। खरगे ने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर होने चाहिए। हमें समय के मुताबिक ही काम करना होगा, क्योंकि हम पड़ोसियों को नहीं बदल सकते हैं।

‘आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है’

अब उनके इस बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी की विदेश नीति आपको समझ में नहीं आएगी, क्योंकि आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है। भाजपा सांसद ने कहा कि आज दुनिया के समृद्ध देश भारत के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। अब तो चीन भी तारीफ करने लगा है, इसलिए खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें तो बेहतर है।

‘मोदी की विदेश नीति की वजह से हुआ’

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि अगर आपको मोदी (PM Modi Foreign Policy) की विदेश नीति को समझना है तो आप रूस और यूक्रेन का युद्ध देख सकते हैं। जिस दौरान दोनों देशों में भीषण युद्ध चल रहा था उसी समय 50 हजार भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए सीज फायर किया गया। ये सब मोदी की विदेश नीति की वजह से ही हुआ है।

Related Articles

Back to top button