रूखे-बेजान और झड़ते बालों के लिए संजीवनी है गुड़हल का तेल

रूखे-बेजान और झड़ते बालों के लिए संजीवनी है गुड़हल का तेल

बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण और खराब डाइट की वजह से बालों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कोई अपने हेयरफॉल से परेशान है, तो किसी को बालों के रूखेपन और डैंड्रफ ने परेशान कर रखा है। इससे बचने के लिए लोग महंगे सीरम और हेयर मास्क का विकल्प चुनते हैं, जबकि घर में ही इसका समाधान मौजूद है।

ऐसे में अगर आप बाहर मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय घर का बना कोई नुस्खा तलाश रहे हैं, तो गुड़हल का तेल इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए गुड़हल का तेल बनाने की विधि और लगाने का सही तरीका जानते हैं:

गुड़हल का तेलजर्नल ऑफ एथ्नोफार्माकोलॉजी की स्टडी के मुताबिक, गुड़हल के तेल से गंजेपन जैसी स्थिति तक को ठीक किया जा सकता है। इसका तेल बनाने के लिए ये सामग्री शामिल करें:

सामग्री1 कप नारियल का तेल

8-10 गुड़हल के फूल

8-10 गुड़हल की पत्तियां

विधितेल बनाने के लिए सबसे पहले 8-10 गुड़हल के फूल और इतनी ही पत्तियां लेकर उसे धूप में या पंखे की हवा में 24 घंटे तक सुखा लें।

इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर एकदम बारीक पाउडर बना लेना है।

अब गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें 1 कप नारियल का तेल डालकर गर्म करें। आप चाहे तो नारियल की जगह ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तेल में गुड़हल का पाउडर भी मिलाएं और कम से कम 10 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म होने दें, जिससे गुड़हल के गुण तेल में अवशोषित हो पाएं।

फिर तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और आखिर में इसे छानकर किसी शीशी में भर लें।

गुड़हल का तेल तैयार है, इसे हेयर केयर में शामिल किया जा सकता है।

कैसे और कब लगाएं?इस तेल को जड़ों में लगाना है और इसके लिए आप रुई की मदद ले सकते हैं। एक कटोरी में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें रुई डुबोकर फिर इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। इसे लगाने के बाद उंगलियों से हल्के दबाव के साथ 5-6 मिनट तक सिर की मालिश करें। 40-45 मिनट तक लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। इस तेल को हफ्ते में 1 बार लगाना और बेहतर परिणाम के लिए एक रात पहले लगाना फायदेमंद हो सकता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button