
7000 mAh बैटरी वाले OnePlus के 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट
अमेजन पर OnePlus N6X 5G स्मार्टफोन पर शानदार डील मिल रही है। इस फोन को करीब 16999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 6260 Apex प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ बड़े साइज का डिस्प्ले भी मिलता है। OnePlus का यह फोन उसकी एंट्री लेवल N सीरीज का डिवाइस है। अमेजन पर फिलहाल इस फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट पर यह डील मिल रही है। वनप्लस के इस 5जी फोन को जल्द ही ColorOS 17 का अपडेट मिलने वाला है।
OnePlus N6X अमेजन डीलOnePlus N6X स्मार्टफोन कंपनी का एंट्री लेवल फोन है, जो बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने OnePlus N6X 5G को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। इसका बेस वेरिएंट 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 18499 रुपये है।
OnePlus इस फोन पर बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिसके बाद OnePlus N6X 5G को 16999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। OnePlus के इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ICICI Bank और HDFC क्रेडिट कार्ड 1500 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।
OnePlus N6X 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेजन इस पर 500 रुपये का कूपन और ICICI और HDFC क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन को 22,499 रुपये में लॉन्च किया था।
OnePlus N6X 5G के सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसे फिलहाल सभी ऑफर के साथ 21,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
OnePlus N6X 5G के स्पेसिफिकेशन्सOnePlus N6X स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.8-इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 900 निट्स की है। यह डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन ऑफर करती है। OnePlus N6X स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया है। इस फोन को 6GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन में वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
OnePlus N6X 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को Burgundy Red और Ice Blue कलर में खरीदा जा सकता है। डुअल 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन को जल्द ही एंड्रॉयड 17 से लैस वाले ColorOS 17 का अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही फोन को लेटेस्ट एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



