लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

लखनऊ: ऐतिहासिक विरासत और शानदार खान-पान के लिए मशहूर लखनऊ में अब ईवनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में नया कदम उठाया गया है। लखनऊ कैंट स्थित स्मृतिका वॉर मेमोरियल में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया है। करीब 35 मिनट के इस शो में रोशनी, संगीत, ध्वनि और वीडियो के जरिए भारतीय सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान की गाथा प्रस्तुत की जाती है।

n

शो के जरिए पर्यटकों और शहरवासियों को दिन के अलावा शाम के समय भी लखनऊ की विरासत और सैन्य इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि शो के लिए अलग-अलग दिनों के समय भी तय कर दिए गए हैं और प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

n

कब-कब होगा लाइट एंड साउंड शो

n

मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को शो शाम 7 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित होगा। शनिवार और रविवार को दो प्रस्तुतियां होंगी। पहली प्रस्तुति शाम 7 से 7:35 बजे और दूसरी रात 8 से 8:35 बजे तक होगी। सोमवार और गुरुवार को शो नहीं होगा।

n

रोशनी और प्रोजेक्शन से जीवंत होगी वीरता की कहानी

n

शो में स्मारक की दीवारों और परिसर को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। प्रोजेक्शन और रोशनी के जरिए सैन्य इतिहास और सैनिकों के शौर्य से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं, जबकि देशभक्ति संगीत, आवाज और वीडियो प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाते हैं।

n

करीब 35 मिनट का यह कार्यक्रम परिवारों, विद्यार्थियों, युवाओं और पर्यटकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य सैन्य इतिहास को सिर्फ पढ़ने के बजाय उसे एक अनुभव के तौर पर लोगों तक पहुंचाना है।

n

8.95 करोड़ की लागत से तैयार हुआ शो

n

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन को केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे अनुभव आधारित पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मृतिका का यह शो सैन्य विरासत को नई पीढ़ी के लिए रोचक और यादगार बनाने की पहल है।

n

करीब 8.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार इस परियोजना को हेडक्वार्टर सेंट्रल कमांड ने उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के सहयोग से विकसित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button