सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

वाराणसी। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी, बेरोजगारी, एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार और रोजगार से जुड़े अखिलेश यादव के बयानों पर उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।nnपत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।nnछुट्टी से ज्यादा जरूरी भगवान विश्वकर्मा को जाननाnnअखिलेश यादव की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी घोषित करने और रिवर फ्रंट पर मंदिर बनाने के वादे पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि छुट्टी का कोई खास मतलब नहीं है। ज्यादा जरूरी यह है कि लोग भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानें, उन्हें पढ़ें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं।nnबेरोजगारी के आरोप को किया खारिजnnअखिलेश यादव के बेरोजगारी से जुड़े बयान पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश के युवा वाराणसी से वडनगर की बाइक यात्रा पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर और कर्मस्थली वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा बड़ा संदेश दे रही है।nnसपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचार आम थाnnएक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के साढ़े नौ वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान कोई मंत्री या विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार आम बात थी।nnअखिलेश यादव के रोजगार देने के वादे पर राज्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। अखिलेश यादव की सरकार में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ, यह सभी जानते हैं।”nnराहुल गांधी को बताया अखिलेश का आकाnnयूपीआई भुगतान प्रणाली को लेकर अखिलेश यादव की आलोचना पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि वह विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी उनके आका हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विरोध करेंगे तो अखिलेश यादव भी विरोध करेंगे। इससे हमारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और योजनाओं को लगातार लागू किया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button