
हरियाणा: पानीपत के किशनपुरा की गुप्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग
पानीपत तड़के करीब साढ़े तीन बजे पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में रिशु नाम के एक श्रमिक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि धनेश्वर नामक एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
किशनपुरा स्थित गुप्ता फैक्टरी में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। उस दौरा फैक्टरी के अंदर कई श्रमिक काम कर रहे थे। हादसे में एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
आग मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई। उस समय फैक्टरी के भीतर सामान्य कामकाज चल रहा था। तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए श्रमिकों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन फैक्टरी के अंदर काम कर रहा रिशु नामक श्रमिक आग की चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा श्रमिक धनेश्वर गंभीर रूप से झुलस गया। उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को लपटों पर काबू पाने के लिए करीब सात घंटे तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया जा सका।
प्रशासन और दमकल विभाग ने इस गंभीर हादसे का संज्ञान लेते हुए गुप्ता फैक्टरी प्रबंधन से फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) तलब कर ली है। पुलिस ने मृतक श्रमिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है कि हादसे के वक्त सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं। जिला दमकल अधिकारी गरमेल ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



