सीएम योगी ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है। इसके लिए समस्त भारतवासियों को देश की समृद्धि में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।

दो वर्ष पहले देश के आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन से जुड़कर हम लोगों ने पंच प्रण का संकल्प लिया था और आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से भारत के आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य किया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश ने पांच करो़ड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था। पीएम मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा को साढ़े चार करोड़ घरों तक पहुंचाने का वृहद संकल्प लिया है। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर हम सभी भारत के आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के सहभागी बन रहे है।

Related Articles

Back to top button