भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी…प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अखिलेश यादव का निशाना

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के द्वारा प्र​त्याशियों की पहली लिस्ट की घोषणा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी। अब तो जनता के अलावा, भाजपा वाले भी ख़ुद ही कह रहे हैं : ‘नहीं चाहिए भाजपा’।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, किसने सोचा था कि भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे कि: कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले कुछ और काम को ज़्यादा ज़रूरी बताने का बहाना करके दावेदारी छोड़ देंगे। ⁠कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा।

उन्होंने आगे लिखा कि, ⁠कोई पर्यावरण के बहाने पतझड़ी भाजपा से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगा। ⁠कोई टिकट कटने पर संन्यास लेने का ऐलान कर देगा। ⁠कोई टिकट मिलने के बाद भी दूर से ही सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत कारणों से टिकट को ठुकरा देगा। भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी। अब तो जनता के अलावा, भाजपा वाले भी ख़ुद ही कह रहे हैं : ‘नहीं चाहिए भाजपा’।

Related Articles

Back to top button