कांग्रेस, देश की सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी, देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा : पीएम मोदी

Haryana Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पलवल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधे। उन्होंने कांग्रेस के नस नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है। ये दलालों और दामादों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए। जबकि किसान को सिर्फ 2 रुपये का मुआवजा मिला। कांग्रेस हरियाणा के किसानों के सामने तारे तोड़कर लाने की बातें कर रही है। लेकिन आप याद रखिए, जहां इनकी सरकार है, वहां ये अपना एक भी वादा लागू नहीं कर पाए। यानी कांग्रेस की नीयत में ही खोट है।

इसके साथ ही कहा, कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा… कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी।

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ का प्रयोग किया था। यहां हरियाणा में भी कांग्रेस उसी का विस्तार कर रही है। कांग्रेस को लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। साथ ही वो सोचती है कि लड़ेंगे और बटेंगे वो लोग जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस का सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है-वोट के लिए तुष्टिकरण, ज्यादा से ज्यादा तुष्टिकरण। कांग्रेस आज कह रही है कि वो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी। कर्नाटक में इन्होंने यही तो किया है। वहां कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्होंने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे अपने वोटबैंक में बांट दिया। कांग्रेस, देश की सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी है। इसी पार्टी ने दो-दो बार डॉ. अंबेडकर को चुनाव हरवाया। इन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर तक नहीं लगने दी। इनके एक नेता, जिन्होंने मिर्चपुर कांड के समय भी दलितों के साथ बदनीयती दिखाई थी, उनके ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ता डंके की चोट पर कह रहे हैं कि ‘एक दिन आरक्षण खत्म होगा’। यानी कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने का प्लान बना लिया है और उनके लिए हरियाणा इसका test state होने वाला है।

Related Articles

Back to top button