यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। एनडीए को हराने के लिए बने इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले ही टूट हो गयी है। इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ आ चुके हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश से इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबर आई है। यहां पर सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को बंटवारा हो गया है। कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, अखिलेश यादव के फैसले से कांग्रेस पार्टी के अहसमत होने की खबर है। कहा जा रहा है कि यह फैसला अखिलेश यादव का है न कि कांग्रेस का। हालांकि अभी तक कांग्रेस के किसी नेता का इस पर बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button