Haryana CM: नायब सिंह सैनी बनेंगे दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

Haryana CM: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोबारा राज्य की कमान संभालेंगे। उन्हें भाजपा के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कृष्ण बेदी ने किया, जिसे विधायकों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया। इस बैठक के दौरान होम मिनिस्टर अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे।

अनिल विज की ओर से ही नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा जाना अहम है क्योंकि वह खुद को भी सीएम पद का दावेदार बताते रहे हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान ही कहा था कि यदि भाजपा इलेक्शन में जीती तो फिर अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के तौर पर ही होगी। सीएम सैनी के विधायक दल का नेता निर्वाचित होने की घोषण होम मिनिस्टर अमित शाह ने की। इसी साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

उनके ही चेहरे पर भाजपा ने हरियाणा का चुनाव लड़ा था और पार्टी को फिर से जीत मिलने के बाद से ही उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा था। सीएम सैनी थोड़ी देर में ही राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करने वाले हैं। वह गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई अन्य नेता भी शपथ ले सकते हैं। चर्चा है कि अनिल विज को फिर से कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button