यूपी विधान परिषद चुनाव: सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, कांग्रेस और बसपा की संख्या हुई शून्य

लखनऊ। यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें एनडीए के 10 और सपा के तीन प्रत्याशी एमएलसी बने हैं। नामांकन वापसी के आखिरी दिन का समय समाप्त होने के बाद इसकी घोषणा की गयी।

विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वहीं, सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दुबे ने नव निर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र सौंपे। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 30 तक रहेगा।

कांग्रेस के बाद बसपा की संख्या भी शून्य
विधान परिषद में अब कांग्रेस के बाद अब बसपा की सदस्य संख्या भी शून्य हो जाएगी। बसपा के एक मात्र सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button