Jharkhand Elections: झारखंड में एनडीए के बीच हुआ सीट बंटवारा, 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Jharkhand Elections: झारखंड में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे की जानकारी झारखंड भाजपा के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी है। उन्होंने बतया कि, सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा (आर) को दी गई है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजसू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड विधानसभा की जिन 10 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ेगी, उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं। वहीं जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट पर चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा रामविलास को दी गई है।

दो चरणों में झारखंड में होगा मतदान
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में एनडीए का मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन से होगा, जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button