
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर संवेदना प्रकट की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया।अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।राजनाथ सिंह ने भी कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया।नितिन नवीन ने भी जताई संवेदनाबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सावित्री देवी के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि मां का साया जीवन का बड़ा संबल होता है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की जानकारी सामने आई है।



