Abhishek Sharma ने 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड्स बुक को किया तितर-बितर

Abhishek Sharma ने 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड्स बुक को किया तितर-बितर

 न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तबाही मचा दी। उन्होंने मात्र 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया। इसी के साथ अभिषेक ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। अभिषेक ने इस दौरान अपनी फिफ्टी मात्र 15 गेंदों पर पूरी कर ली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

अभिषेक ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। पहले नंबर पर भी वही मौजूद हैं, जहां इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने मात्र 30 गेंदों पर शतक जड़ा था। इस सेंचुरी के साथ शर्मा ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों की भी बराबरी कर ली है।

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। तो वहीं टी20 क्रिकेट में ये उनका 11वां शतक है। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने अपने टी20 करियर में अब तक 10 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 22 शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं।

टी20 में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

क्रिस गेल – 22बाबर आजम – 13अभिषेक शर्मा – 11विराट कोहली – 10क्विंटन डी कॉक – 10डेविड वॉर्नर – 10

अभिषेक ने की सूर्यकुमार यादव की बराबरीअभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में चौथी सेंचुरी लगाई। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। सूर्या ने भी चार शतक लगाए हैं। भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अब वे ओवरऑल रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल से ही पीछे हैं।

T20I में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-ग्लेन मैक्सवेल – 5रोहित शर्मा – 5करनवीर सिंह – 4फिल सॉल्ट – 4सूर्यकुमार यादव – 4अभिषेक शर्मा – 4

अभिषेक का तूफानी शतकअभिषेक ने कीवी टीम के खिलाफ मात्र 35 गेंदों पर शतक पूरा किया। वे टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर देशों के लिए दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर भी अभिषेक का ही नाम है। उन्होंने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।

टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम)-अभिषेक शर्मा – 30 बनाम अफगानिस्तानसिकंदर रजा – 33 बनाम गाम्बियाफिन एलन – 33 बनाम साउथ अफ्रीकाडेविड मिलर – 35 बनाम बांग्लादेशरोहित शर्मा – 35 बनाम श्रीलंकाअभिषेक शर्मा – 35 बनाम न्यूजीलैंड
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button